Lakshadweep Tour: लक्षद्वीप की यात्रा के लिए आपको सबसे पहले परमिट लेना होगा,जानें कैसे करें अप्लाई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरे को प्रधानमंत्री द्वारा देश के भीतर की एक आम यात्रा की तरह किया गया, जबतक पीएम मोदी ने देशवासियों को लक्षद्वीप की सुंदरता से परिचित कराया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे यह छोटा द्वीप पीएम की यात्रा के बाद सुर्खियों में आ गया।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से सबसे ज्यादा मिर्ची लगने वाला देश मालदीव था। मालदीव के सरकार को प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अच्छी नहीं लगी और इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। इसके बाद भारत के लोगों से लेकर दिग्गज हस्तियां भी पीएम और उनके देश के समर्थन में खड़ी नजर आईं। सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लक्षद्वीप की सुंदरता की प्रशंसा की और सभी ने मिलकर लोगों से कहा कि मालदीव न जाएं, लक्षद्वीप जाएं। इस तरह लक्षद्वीप पिछले कुछ दिनों से गूगल सर्च पर भी ट्रेंड कर रहा है।

 

Lakshadweep Tour: लक्षद्वीप की यात्रा के लिए आपको सबसे पहले परमिट लेना होगा,जानें कैसे करें अप्लाई?

टूरिज्म (लक्षद्वीप टूरिज्म) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। देश भर में इसके बारे में चर्चा हो रही है। अगर आप समुद्र तट पर जाकर हॉलिडे इंजॉय करने के शौकीन हैं तो लक्षद्वीप जाना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस आइलैंड (द्वीप) पर जाकर वहां के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ की जरूरत होगी। जी हां, इस सुंदर द्वीप पर घूमने के लिए आपको एक एंट्री परमिट (लक्षद्वीप के लिए एंट्री परमिट) लेना होगा। इस परमिट की प्राप्ति कैसे होगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है, इस प्रक्रिया के बारे में शायद ही आपको मालूम होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर समुद्र के भीतर अपनी खोज की तस्वीरें पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों के अपने “रोमांचक अनुभव” को भी साझा किया। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, “उन लोगों के लिए जो अपने अंदर के रोमांच को जानना चाहते हैं, उन्हें कहीं जाने के दौरान लक्षद्वीप को अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहिए। मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की – यह बेहद रोमांचक अनुभव था।”

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारतीयों को भी लक्षद्वीप में प्रवेश करने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।

Lakshadweep Tour: लक्षद्वीप की यात्रा के लिए आपको सबसे पहले परमिट लेना होगा,जानें कैसे करें अप्लाई?

लक्षद्वीप में परमिट लेने के पीछे क्या है वजह?

2011 की जनगणना के अनुसार, लक्षद्वीप की आबादी 64429 लोगों की है। 93% से अधिक आबादी लक्षद्वीप के मूल निवासी हैं। लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना, नारियल की खेती करना है। पर्यटन वहां का एक उभरता हुआ उद्योग है। नियमों के मुताबिक, हर उस व्यक्ति को लक्षद्वीप में एंट्री करने के लिए परमिट लेना होगा, जो लक्षद्वीप का मूल निवासी नहीं है। लक्षद्वीप पर्यटन वेबसाइट के अनुसार, इसका कारण वहां रहने वाली अनुसूचित जनजातियों की रक्षा करना है। यह परमिट भारतीय नागरिकों और विदेशी पर्यटकों पर समान रूप से लागू होता है।

परमिट के लिए कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन:

  • सबसे पहले, आपको ePermit पोर्टल (https://epermit.utl.gov.in/pages/signup) पर जाना होगा।
  • वहां एक खाता बनाना होगा और आवश्यक डिटेल्स के साथ फॉर्म भरना होगा।
  • आपको यात्रा की तारीखें चुननी होंगी और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।
  • आवेदकों को फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी।
  • इस प्रक्रिया के बाद, आपको ई-मेल के माध्यम से परमिट मिलेगा, जो आपको यात्रा से 15 दिन पहले मिलेगा।

ऑफलाइन आवेदन:

  • आप लक्षद्वीप प्रशासन की वेबसाइट (http://www.lakshadweeptourism.com/contact.html) से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या कवरत्ती में जिला कलेक्टर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
  • विवरण भरने और दस्तावेज संलग्न करने के बाद, आपको उन्हें कलेक्टर कार्यालय में जमा करना होगा। इस प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है।
  • इसके तहत भारतीय नागरिकों को सबसे पहले अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है.लक्षद्वीप एंट्री परमिट मिलने करने के बाद, आप ठहरने और आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट (Lakshadweep Flight Ticket) की बुकिंग भी कर लें. यह परमिट 30 दिन के लिए मान्य होता है. आप चाहें तो ट्रैवल एजेंट मदद ले सकते हैं.

किन आवश्यक दस्तावेज़ों की होगी जरूरत:

  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक वैध आईडी प्रमाण की फोटोकॉपी (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइवर का लाइसेंस आदि)
  • यात्रा का प्रमाण (उड़ान टिकट या नाव आरक्षण विवरण)
  • होटल बुकिंग की पुष्टि (यदि किसी रिसॉर्ट में रह रहे हैं)
  • विदेशी पर्यटकों के पास वैध पासपोर्ट और भारतीय वीजा होना आवश्यक है।

किसे मिलती है इस परमिट से छूट:

  • लैकाडिव, मिनिकॉय और अमीनदीवी द्वीप समूह के मूल निवासियों को इस परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।
  • सरकारी अधिकारियों, सशस्त्र बलों के सदस्यों, और उनके परिवार के सदस्यों को छूट दी जाती है।

Leave a Comment